Search

 
 
 

Deoghar News : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान ने मधुपुर के ईदगाह में पढ़ी बकरीद की नमाज, दिया मोहब्बत का संदेश

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भी ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और राज्य व देश में अमन-चैन, तरक्की, आपसी सौहार्द की दुआ मांगी.
 
ईदगाह में समाज के लोगों के साथ नमाज अदा करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी.

Deoghar : देवघर जिले के मुसलमानों ने गुरुवार को बकरीद का त्योहार उल्लास के साथ मनाया. जिले के मधुपुर शहर का माहौल आस्था, उल्लास और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया. खलासी मोहल्ला स्थित मदीना ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भी ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और राज्य व देश में अमन-चैन, तरक्की, आपसी सौहार्द की दुआ मांगी.


नमाज के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से गले मिलकर उन्हें बकरीद की मुबारकबाद दी. ईदगाह परिसर में मंत्री का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मंत्री ने कहा कि बकरीद सिर्फ कुर्बानी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं.


इस मौके पर ईदगाह परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं. पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही