Search

 
 
 

Ranchi News : हरमू में खुले में फेंके जा रहे मीट वेस्ट से बढ़ी लोगों की परेशानी

राजधानी के हरमू इलाके में खुले में फेंके जा रहे मीट और जैविक कचरे को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. हरमू मैदान और हरमू बाईपास रोड के पास लगातार जमा हो रहे बायो वेस्ट के कारण इलाके में बदबू और गंदगी फैल रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की अनदेखी से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.
 

Ranchi : राजधानी के हरमू इलाके में खुले में फेंके जा रहे मीट और जैविक कचरे को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. हरमू मैदान और हरमू बाईपास रोड के पास लगातार जमा हो रहे बायो वेस्ट के कारण इलाके में बदबू और गंदगी फैल रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की अनदेखी से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.

 

लोगों के अनुसार आसपास की कुछ मीट दुकानों से निकलने वाले जानवरों के अवशेष और अन्य कचरे को खुले में फेंका जा रहा है. धूप और गर्मी के कारण कचरा सड़ रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है. इसका असर आसपास रहने वाले लोगों और दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है.

 

एचआई क्वार्टर के निवासियों का कहना है कि बदबू और मक्खियों के कारण उन्हें घरों की खिड़कियां बंद रखनी पड़ती हैं. वहीं, हरमू बाईपास रोड से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है.

 

वहीं, झारखंड राज्य आवास बोर्ड और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी भी इस माहौल से परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन की व्यवस्था और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही