Search

 
 
 

Dhanbad News : प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी, बस्ती वासियों ने दिया आशीर्वाद

पांडरपाला निवासी रानी कुमारी व बैंक मोड़ निवासी अमित कुमार रेलवे में कार्यरत हैं. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों ने गुरुवार को भूली थाना के समीप स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया.
 
मंदिर में शादी की रश्म करते प्रेमी युगल.

Dhanbad : लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध को खूबसूरत अंजाम मिल गया. धनबाद रेलवे में कार्यरत युवक और युवती ने गुरुवार को भूली थाना के समीप स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया. इस शादी के गवाह स्थानीय लोग और पांडरपाला बस्ती वासी बने. शादी के बाद दोनों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए थाना में कोर्ट मैरिज को लेकर बॉन्ड भी भरा.


जानकारी के अनुसार, पांडरपाला निवासी रानी कुमारी व बैंक मोड़ निवासी अमित कुमार रेलवे में कार्यरत हैं. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे.अमित अक्सर रानी से मिलने पांडरपाला आया करते थे. धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते की जानकारी स्थानीय लोगों और बस्तीवासियों को भी हो गई. बस्ती के लोगों ने दोनों से सामाजिक रूप से रिश्ते को नाम देने और शादी करने की बात कही.


इसके बाद दोनों ने परिवार और समाज के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए विवाह करने का निर्णय लिया. गुरुवार को भूली थाना के पास स्थित शिव मंदिर में सादगीपूर्ण माहौल में दोनों की शादी संपन्न हुई. विवाह समारोह में स्थानीय लोग, बस्तीवासी और परिचित  मौजूद रहे. मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया.

 


शादी के बाद वहां मौजूद लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की. रानी और अमित ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और अब सामाजिक एवं वैधानिक रूप से एक नए जीवन की शुरुआत कर बेहद खुश हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही