Search

 
 
 

Koderma: महिला जनप्रतिनिधियों की जगह बैठकों में शामिल नहीं होंगे पति, DC का सख्त निर्देश

सरकारी बैठकों में महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों के शामिल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कोडरमा उपायुक्त ने सख्त निर्देश जारी किया है. उपायुक्त की ओर से जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र भेजकर स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाए.
 

Koderma : सरकारी बैठकों में महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों के शामिल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सख्त निर्देश जारी किया है. उपायुक्त की ओर से जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र भेजकर स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाए.

 

जारी निर्देश में कहा गया है कि हाल के दिनों में प्रखंड और अन्य विभागीय बैठकों में महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति भाग ले रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है.

 

उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि बैठकों में महिला जनप्रतिनिधियों की स्वयं उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए. किसी भी परिस्थिति में उनके पति को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

 

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी बैठक में महिला जनप्रतिनिधि के स्थान पर उनके पति शामिल होते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय प्रधान की होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही