Deoghar News: पर्व-त्योहार को देखते हुए देवघर जिले में मिलावटी एवं एनालॉग यानी सिंथेटिक/नकली पनीर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू किया है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान जसीडीह, बरमसिया, कुंडा, कॉस्टर टाउन और सुभाष चंद्रा रोड सहित कई इलाकों में पनीर की जांच की गई. सुभाष चंद्रा रोड स्थित वीयोरी इन, जसीडीह के सुख सागर और बरमसिया के संजू मिष्ठान भंडार से पनीर के नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे गए हैं.
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को केवल वैध लाइसेंस धारी आपूर्तिकर्ताओं से ही पनीर खरीदकर बेचने का निर्देश दिया है. प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

