Search

 
 
 

Deoghar News: जनता दरबार में उठी समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश

Deoghar : जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और उनके त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.
 

Deoghar : जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और उनके त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. 

इस दौरान जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे ताकि प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके. जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भू अर्जन, अंचल कार्यालयों और शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.


अपर समाहर्ता ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना और संबंधित मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए.


इन मामलों पर अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए ताकि निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सके.


अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही