Deoghar News: देवघर प्रखंड कार्यालय के बाहर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज संशोधन कानून के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस धरना-प्रदर्शन में देवघर के मेयर रवि रावत, झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानून का विरोध किया.
इसे भी पढ़ें:
रवि रावत ने कहा कि झारखंड के समग्र विकास की रफ्तार को रोकने और हमारे वाजिब हक को छिनने की एक सुनियोजित साजिश है. केंद्र सरकार इसके जरिए राज्य की जनता को मिलने वाली जनकल्याणकारी योजना- मंईयां सम्मान, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाला डीएमएफटी फंड को रोकने और बाधित करने का कुकृत्य कर रही है.
उन्होंने कहा कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हमारे गरीब और असहाय माता-बहनों के अधिकारों पर डाका डालने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. जल-जंगल-जमीन और स्थानीय जनता के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हम संघर्ष करेंगे. सड़क से लेकर सदन तक यह संघर्ष जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

