Search

 
 
 

Deoghar News :बढ़ती महंगाई के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

धरना में शामिल झामुमो नेताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. महंगे डीजल के चलते परिवहन व व्यापार पर असर पड़ा है. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ी कीमतों से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
 
धरना देते झामुमो के नेता व कार्यकर्ता.

Deoghar : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और केंद्र सरकार जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देवघर के झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया. बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी व गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

 


धरना में शामिल झामुमो नेताओं ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. महंगे डीजल के चलते परिवहन व व्यापार पर असर पड़ा है. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ी कीमतों से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति ऐसी है कि छोटे दुकानदार अपना व्यवसाय सही तरीके से नहीं चला पा रहे हैं. वहीं शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. झामुमो नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर देश में बढ़ती महंगाई पर अविलंब रोक लगाने की मांग की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही