Search

Deoghar News : पालजोरी में मनी सावरकर की जयंती, युवाओं ने लिया भाग

Deoghar : देवघर जिले के पालोजोरी प्रखंड के थाड़ी सभागार में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मेरा युवा भारत कार्यालय और मां सरस्वती युवा क्लब शिमलाचक की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सियाराम सिंह उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथलेश कुमार, मांडवी सिंह, डिजिटल प्रशिक्षक परशुराम कुमार एवं पूर्णिमा कुमारी ने भाग लिया. अतिथियों ने वीर सावरकर के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े विचारों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया.


इस दौरान वीर सावरकर के जीवन एवं उनके योगदान पर आधारित  वीडियो भी दिखाया गया. वक्ताओं ने “युवा” की परिभाषा को अपने-अपने अनुभवों और विचारों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए युवाओं को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.


कार्यक्रम में युवाओं को अपने युवा क्लबों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने की प्रक्रिया समझाई गई. वक्ताओं ने वर्तमान समय में डिजिटल ज्ञान, तकनीकी जागरूकता एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आधुनिक दौर में डिजिटल सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक हो गया है.


भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका सिंह ने प्रथम, रेखा कुमारी ने द्वितीय व दीपक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सोनी कुमारी व सरोज कुमार को भी पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में कुल 85 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//