Search

 
 
 

Jamshedpur News: Tata Motors में 29 मई से 4 जून तक ब्लॉक क्लोजर, कामकाज रहेगा प्रभावित

Tata Motors में 29 मई से 4 जून तक प्लांट और सामान्य कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहेगा. प्रबंधन ने बाजार की मौजूदा स्थिति व व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार सात दिनों तक क्लोजर और अवकाश की घोषणा की है.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित Tata Motors में 29 मई से 4 जून तक प्लांट और सामान्य कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहेगा. प्रबंधन ने बाजार की मौजूदा स्थिति व व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार सात दिनों तक क्लोजर और अवकाश की घोषणा की है. इस संबंध में कंपनी की ओर से दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए हैं.

 

पहले सर्कुलर के अनुसार, कर्मचारियों को पहले किए गए अतिरिक्त कार्य के बदले प्रतिपूरक अवकाश दिया जाएगा. इसके तहत 15 मार्च को साप्ताहिक अवकाश के दिन काम करने वाले कर्मचारियों को 29 मई को छुट्टी मिलेगी. इसी तरह 29 मार्च के बदले 30 मई और 19 अप्रैल के बदले 1 जून को कंपलसरी ऑफ घोषित किया गया है. वहीं, 31 मई को सामान्य साप्ताहिक अवकाश रहेगा. हालांकि कंपनी के फाउंड्री डिवीजन में 29 और 30 मई को नियमित रूप से काम जारी रहेगा.

 

प्रबंधन ने 2 से 4 जून तक ब्लॉक क्लोजर लागू करने की भी घोषणा की है. यह फैसला प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए पूर्व समझौते के तहत लिया गया है. प्रबंधन के अनुसार, ब्लॉक क्लोजर अवधि में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत दिनों के लिए अपनी पीएल या सीएल का उपयोग करना होगा, जबकि बाकी अवधि का वेतन कंपनी की ओर से सामान्य रूप से दिया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही