Search

 
 
 

Jamshedpur News :  निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड व भिक्षाटन अभियान शुरू

समिति के सदस्य क्रांति सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि से अभिभावकों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है. कई परिवार बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं.
 
पोस्टकार्ड अभियान चलाते समिति के लोग.

Jamshedpur :  जमशेदपुर के निजी स्कूलों में लगातार बढ़ रही फीस के विरोध में झारखंड शिक्षा उत्थान समिति ने आंदोलन तेज कर दिया है. समिति की ओर से बुधवार से पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान और भिक्षाटन कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस अभियान का शुभारंभ आजसू नेता चंद्रगुप्ता सिंह ने किया.

 

समिति के सदस्य क्रांति सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि से अभिभावकों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है. कई परिवार बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर अब राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा.

 

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत करीब दो लाख पोस्टकार्ड पर अभिभावकों और आम लोगों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे. इन पोस्टकार्डों के माध्यम से सरकार तक लोगों की आवाज पहुंचाई जाएगी. साथ ही भिक्षाटन कार्यक्रम के जरिए निजी स्कूलों की फीस नीति के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा.

 

समिति ने राज्य सरकार से निजी स्कूलों की फीस संरचना पर नियंत्रण लगाने, मनमानी बढ़ोतरी पर रोक लगाने और अभिभावकों को राहत देने की मांग की है. आंदोलन के अंतिम चरण में समिति के सदस्य पैदल यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त पोस्टकार्ड सौंपेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही