Search

 
 
 

Deoghar News : भारी बारिश में गिरा विशाल पेड़, मधुपुर कॉलेज रोड पर यातायात ठप

Deoghar News: मधुपुर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. प्रशासन की मौजूदगी में सड़क से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया. टीम सड़क पर यातायात बहाल करने में जुटी हुई थी.
 
पेड़ हटाने में जुटी प्रशासन की टीम.

Deoghar News : देवघर जिले में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन प्रभावित है. भारी बारिश में मधुपुर कॉलेज के पास शनिवार को एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने इस सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

इसे भी पढ़ें


सूचना मिलते ही मधुपुर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. प्रशासन की मौजूदगी में सड़क से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया गया. टीम सड़क पर यातायात बहाल करने में जुटी हुई थी.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही