Search

 
 
 

Deoghar News  : आत्मनिर्भर भारत का संदेश, देवघर में निकली भव्य खादी यात्रा

Deoghar News :कार्यक्रम के दौरान आर. मित्रा प्लस टू विद्यालय परिसर से खादी यात्रा निकाली गई, जो बैद्यनाथ धाम स्टेशन रोड होते हुए राय एंड कंपनी चौक और टावर चौक तक पहुंची. हाथों में खादी के महत्व को दर्शाने वाले बैनर और तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं ने स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया.
 
खादी यात्रा का भव्य आयोजन

Deoghar News : देवघर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज बाबा नगरी में खादी यात्रा 2026 का भव्य आयोजन किया गया. संताल परगना खादी ग्रामोद्योग समिति के तत्वावधान में आर. मित्रा प्लस टू विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए.

 

 

कार्यक्रम के दौरान आर. मित्रा प्लस टू विद्यालय परिसर से खादी यात्रा निकाली गई, जो बैद्यनाथ धाम स्टेशन रोड होते हुए राय एंड कंपनी चौक और टावर चौक तक पहुंची. हाथों में खादी के महत्व को दर्शाने वाले बैनर और तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं ने स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया.

 

यात्रा से पूर्व विद्यालय सभागार में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला है. स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को बढ़ावा देकर स्वदेशी उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है.

 

सभा के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दैनिक जीवन में यथासंभव खादी उत्पादों का उपयोग करने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया.आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, देवघर जिला प्रशासन तथा समिति के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. 

 

कार्यक्रम में संस्था के सचिव श्याम नन्दन राय समेत देवकांत झा, सुधांशु धर, बासुकीनाथ झा, प्रभाष चन्द्र राय, संजय कुमार राय, उषा देवी, देवेंद्र देव, संजय पांडेय, अमर्त्य आलोक, दिलीप तिवारी, चंद्रकांत मंडल, आशुतोष कुमार, मनोज साफी, दीपक सिन्हा, कुंदन राय, नित्यानंद राय, मेघलाल, शोभन चौधरी, मल्लिक, दिलीप राय, पिंकी मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता एवं शिक्षक मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही