Deoghar News : देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर की अध्यक्षता में मासिक क्राइम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिले के तमाम थाना प्रभारी डीएसपी उपस्थित रहे. एसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह मासिक क्राइम बैठक केस की वस्तु स्थिति को जानकारी लेने और पुराने कैसे को निष्पादन करने के लिए आयोजित की जाती है.
प्रत्येक थाना प्रभारी से बात करके रिपोर्ट मांगा जाता है कि आपके थाने में कैसे की स्थिति क्या है. पुराने कैसे का निष्पादन हुआ है और लंबित केस कितने हैं .इस मौके पर एसपी ने मुख्य रूप से श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर बात करते हुए कहा कि श्रावणी मेले में कौन सी कमी पूरी रह गई,और कौन सी चीज हैं जो वो बेहतर की जा सकती है. उस पर मंथन किया जा रहा है. हम लोगों का टारगेट है कि अगले 3 साल में जो केस लंबित है उसको 3 महीने में 50% निष्पादन करने का कोशिश करेंगे.
वहीं उन्होंने अब देवघर में ई बीट पुलिसिंग पर भी फोकस करने का काम किया है बारकोड के माध्यम से क्राइम कंट्रोल किया जाएगा.वहीं उन्होंने आने वाले दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए गश्ती दल ई बीट पुलिसिंग और पेट्रोलिंग को मजबूत करने की बात कही है. बैंक ज्वेलरी शॉप मॉल इन सभी जगह पर बारकोड लगाए जाएंगे और लगाए गए हैं. उन बारकोड को अस्थल पर जाकर स्कैन करेगी और वस्तु स्थिति का जायजा लेगी

