Search

 
 
 

Deoghar News: देवघर के नवाडीह ओवरब्रिज का सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन

देवघर से देवीपुर जाने वाले रास्ते में रेलवे ओवरब्रिज का रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने उद्घाटन किया.  इस मौके पर निशिकांत दुबे ने कहा कि पहले से आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी. इस कार्यक्रम में देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान भी शामिल हुए.
 

Deoghar: देवघर से देवीपुर जाने वाले रास्ते में रेलवे ओवरब्रिज का रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने उद्घाटन किया.  इस मौके पर निशिकांत दुबे ने कहा कि पहले से आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी. इस कार्यक्रम में देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान भी शामिल हुए. वही उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद राजद विधायक और भाजपा सांसद के बीच सरकार के काम को लेकर एक दूसरे के बीच आरोप लगाते हुए भी देखा गया. 

 

राजद विधायक सुरेश पासवान ने संसद निशिकांत दुबे और भाजपा के कार्यकलापों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोड्डा के सांसद के निधि के 60% प्रतिशत राशि अभी तक खर्च नहीं हुए है. जिससे कहीं ना कहीं क्षेत्र का विकास रुका हुआ है. वहीं उन्होंने शंकरपुर और अन्य क्षेत्रों में सांसद निधि के कारण नहीं हो रहे काम को लेकर भी सवाल उठाए.


राजद विधायक सुरेश पासवान के आरोपों का जवाब देते हुए निशिकांत दुबे ने कई तंज भी कसे. उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से लेकर 2026 तक उनके संसदीय काल में अभी तक जो विकास हुआ है. उसकी तुलना में देवघर का विकास कभी नहीं हुआ था. जहां तक उनके 60 करोड रुपए फंड की बात है तो झारखंड के देवघर में स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया गया, जिसमें वह अपना सांसद निधि के 60 करोड़ रुपया भी देने के लिए तैयार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही