Search

 
 
 

Deoghar News : जसीडीह में निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 43 अवैध कब्जे हटाए गए

देवघर नगर निगम की टीम ने शनिवार को जसीडीह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान जसीडीह थाना व ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सड़क, फुटपाथ व नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया.
 
अतिक्रमण हटाती नगर निगम व पुलिस की टीम.
  • 8 दुकानदारों से वसूला 15,500 रुपए जुर्माना

Deoghar : देवघर नगर निगम की टीम ने शनिवार को जसीडीह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान जसीडीह थाना व ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सड़क, फुटपाथ व नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया. कुल 43 दुकानों व अतिक्रमणों को हटाया गया. 8 दुकानदारों से 15,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. जिन दुकानदारों ने जुर्माना का भुगतान किया, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई.

 


अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास कर रहे थे. कई होटल संचालकों व दुकानदार नालियों में मिट्टी भरकर वहां निर्माण कर व्यवसाय कर रहे थे. टीम ने ऐसे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया. अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग में खड़े तीन वाहनों का चालान भी काटा. अभियान में फूड इंस्पेक्टर प्रेम राज, सुनील कुमार मेहता समेत निगम की टीम, जसीडीह थाना व ट्रैफिक पुलिस के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही