Search

 
 
 

Deoghar News: अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, लक्ष्मीपुर चौक से बिलासी टाउन तक हटाई गई अवैध दुकानें

Deoghar News: अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क, फुटपाथ या नाली पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया.
 
अतिक्रमण पर कार्रवाई

Deoghar News: स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत देवघर नगर निगम ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 22 और 23 में सघन सफाई एवं अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया. अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम ने लक्ष्मीपुर चौक से बिलासी टाउन तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. निगम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया.


इसे भी पढ़ें:


निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण, शेड और अस्थाई दुकानों को हटाया. बिलासी चौक स्थित मुकुंद मिष्ठान भंडार द्वारा नाले के ऊपर बनाए गए अवैध चूल्हे को भी मौके पर तोड़ दिया गया.


अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क, फुटपाथ या नाली पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया. सड़क किनारे और खाली भूखंडों में उगी झाड़ियों तथा जमा कचरे को लेकर अपर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई.

 

उन्होंने सफाई निरीक्षकों और सुपरवाइजरों को तत्काल झाड़ियों की कटाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.


उन्होंने कहा कि देवघर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है. सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही