Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : महिला चाय दुकानदार की हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका माला देवी के पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. हत्या की घटना 18 मई की रात हुई थी. महिला का शव उसकी चाय दुकान में पड़ा मिला था.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.

Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के करनीबाग मुख्य सड़क के पास महिला चाय दुकानदार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका माला देवी के पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. हत्या की घटना 18 मई की रात हुई थी. महिला का शव उसकी चाय दुकान में पड़ा मिला था. 


ज्ञात हो कि देवघर नगर थाना पुलिस को 19 मई की सुबह सूचना मिली थी कि करनीबाग मुख्य सड़क के किनारे स्थित चाय दुकान में एक महिला की हत्या कर दी गई है. मृतका की पहचान जिले के सारवां थाना क्षेत्र के भलुवाही निवासी शिबू यादव की पत्नी माला देवी के रूप में हुई. पुलिस ने मृतका के पुत्र रोशन कुमार यादव के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि महिला की हत्या उसके पति शिबू यादव ने कुदाल से मारकर की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शिबू यादव को गिरफ्तार कर लिया.

 


 शिबू यादव की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुदाल, खून लगी 2 ईंट व मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है. छापेमारी टीम में नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार, एसआई सूरज कुमार, घनश्याम गंझू, सुमन्त प्रसाद व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही