Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : इस्कॉन से मेरा गहरा जुड़ाव रहा है, जनजातीय समाज को भी जोड़े संस्था- राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि इस्कॉन से उनका गहरा जुड़ाव रहा है. शुक्रवार को कांके स्थित इस्कॉन मंदिर में हरे कृष्ण उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल उन्होंने कहा कि बरेली, उत्तर प्रदेश में भी संस्था द्वारा समाजहित में अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि इस्कॉन से उनका गहरा जुड़ाव रहा है. शुक्रवार को कांके स्थित इस्कॉन मंदिर में हरे कृष्ण उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल उन्होंने कहा कि बरेली, उत्तर प्रदेश में भी संस्था द्वारा समाजहित में अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं. 

 

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में भी संस्था द्वारा आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है. संस्था राज्य के जनजातीय समाज के लोगों को भी अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करें और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करें.

 

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक पहुंचकर सेवा, शिक्षा और संस्कार आधारित कार्यक्रमों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है. इस दिशा में इस्कॉन की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही