Search

 
 
 

Deoghar News : देवघर के त्रिकूट पर्वत पर प्रकृति कर रही महादेव का जलाभिषेक

Deoghar News: इस गुफा का संबंध लंकापति रावण से भी जुड़ा है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब रावण बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग को लेकर लंका जा रहा था, तब देवताओं के षड्यंत्र के कारण ज्योतिर्लिंग देवघर में स्थापित हो गया.
 
पवित्र गुफा में टपकता पानी.
  • चट्टानों से टपकती बूंदों से होता है शिव का अभिषेक 

Jitan Kumar 
Deoghar News : देवघर की धरती के कण-कण में शिवभक्ति की अनुभूति होती है. बाबा बैद्यनाथ की नगरी से कुछ दूरी पर स्थित है त्रिकूट पर्वत. यहां प्राकृतिक गुफा में विराजमान हैं त्रिकुटेश्वर महादेव. खास बात यह कि यहां भगवान शिव का अभिषेक प्रकृति खुद करती है. चट्टानों से लगातार टपकती पानी की बूंदें सीधे महादेव के अभिषेक का माध्यम बनती हैं. इस शिवधाम का संबंध लंकापति रावण से भी है.

 

इसे भी पढ़ें


पवित्र गुफा में विराजमान हैं त्रिकुटेश्वर महादेव

गुफा के भीतर पहुंचते ही सबसे पहले नजर पड़ती है चट्टानों से टपकती पानी की बूंदों पर. बूंद-बूंद गिरता प्राकृतिक जल गुफा में विराजमान शिव लिंग पर पड़ता है. यहां न कोई कृत्रिम जलधारा, न किसी पाइपलाइन की व्यवस्था. प्रकृति की यह जलधारा ही भगवान शिव के अभिषेक का माध्यम है.


इस गुफा का संबंध लंकापति रावण से भी जुड़ा है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब रावण बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग को लेकर लंका जा रहा था, तब देवताओं के षड्यंत्र के कारण ज्योतिर्लिंग देवघर में स्थापित हो गया. इसके बाद भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने इसी गुफा में तपस्या शुरू की.


मंदिर के पुजारी के मुताबिक, मान्यता है कि रावण की कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए थे. महादेव ने रावण से कहा कि बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और यह स्थान संसार के कल्याण का केंद्र बनेगा. इसी मान्यता के आधार पर यहां विराजमान भगवान शिव त्रिकुटेश्वर महादेव के नाम से पूजे जाते हैं.


दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु

भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए त्रिकुट पर्वेत पर श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से त्रिकुटेश्वर महादेव के दरबार में मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है. एक ओर त्रिकूट पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता, दूसरी ओर गुफा का आध्यात्मिक वातावरण और चट्टानों से टपकती जल की बूंदें. यह दृश्य श्रद्धालुओं को भक्ति की एक अलग ही दुनिया में ले जाता है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही