Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News:नीट पेपर लीक, कांग्रेस नेता अजय कुमार ने HRD मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पीएम मोदी से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने या उन्हें अविलंब मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग पीएम मोदी से की है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में पीएम मोदी से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने या उन्हें अविलंब मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग पीएम मोदी से की है. 


अजय कुमार ने कहा कि पेपर लीक हो जाने के कारण सभी छात्र-छात्राओं के सामने भविष्य का प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है. यह एक कटु सत्य है कि नीट परीक्षा में हुई धांधली ने देश के लाखों मेहनती और मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ एक क्रूर मजाक किया है तथा छात्र-छात्राओं के सपनों को कुचलना का काम किया है. 


उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार के अंदर जरा सी भी नैतिकता बची है. तो वे छात्र-छात्राओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का या तो इस्तीफा लें या उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही