Search

 
 
 

Lohardaga News : दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

युगांतर भारती के तत्वावधान में 25 मई को लोहरदगा स्थित दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर चूल्हा पानी में दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. संयोग से इसी दिन गंगा दशहरा भी है. कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतो, गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय करेंगे.
 

Ranchi : युगांतर भारती के तत्वावधान में 25 मई को लोहरदगा स्थित दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर चूल्हा पानी में दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. संयोग से इसी दिन गंगा दशहरा भी है. कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतो, गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय करेंगे.

 

युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने बताया कि यह पहला अवसर होगा, जब कोई राज्यपाल दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचेंगे. उन्होंने इसके लिए राज्यपाल के प्रति आभार जताया.

 

अंशुल शरण ने जानकारी दी कि इस वर्ष दामोदर महोत्सव का आयोजन रिकॉर्ड 47 स्थानों पर किया जाएगा. महोत्सव के जरिए दामोदर नदी के संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही