Ramgarh: रामगढ़ जिले के भुरकंडा भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत चैनगड्डा में गेरवाटांड के निकट दामोदर नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. मिली जानकारी के अनुसार बरकाकाना ओपी क्षेत्र के घुटूवा बाजार टांड़ निवासी 22 वर्षीय समीर अंसारी, पिता- सयूब अंसारी अपने दो साथियों मो. आरिफ और हसन अंसारी के साथ शुक्रवार की सुबह 11बजे बाइक से दामोदर घाट नहाने गया था.
जहां तीनों युवक नदी में नहाने लगे. नहाने के क्रम में समीर अंसारी गहरे पानी में डूब गया. वहीं स्थानीय लोगों और गोताखोर के द्वारा तलाश जारी है. समाचार लिखे जाने तक समीर अंसारी का कुछ भी पता नहीं चला है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment