Search

 
 
 

‘SIR’ Jamtara News : 23 मई को सभी बूथों पर जारी होगी ‘अनमैप्ड मतदाताओं’ की सूची

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई को ‘अनमैप्ड मतदाताओं’ की सूची प्रकाशित की जाएगी.
 

Jamtara: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई को ‘अनमैप्ड मतदाताओं’ की सूची प्रकाशित की जाएगी. इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत मतदाता मैपिंग सुनिश्चित करना है.


उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची का पिछले गहन पुनरीक्षण में प्रकाशित सूची से मिलान किया जा रहा है. हालांकि मतदाताओं में जागरूकता की कमी और रुचि कम होने के कारण मैपिंग कार्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है. ऐसे में सभी अनमैप्ड मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जल्द से जल्द अपनी मैपिंग करा लें.

 

प्रकाशित सूची में संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी अंकित रहेगा, ताकि मतदाताओं को सुविधा मिल सके. वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नाला विधानसभा क्षेत्र में 84.27 प्रतिशत तथा जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 76.53 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है. प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर शेष सभी अनमैप्ड मतदाताओं से प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही