Search

 
 
 

Ranchi News : गेल इंडिया की समीक्षा बैठक में PNG विस्तार पर चर्चा, हर माह होगी मॉनिटरिंग बैठक

रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को गेल इंडिया द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा शामिल हुए. बैठक में शहर में संचालित गैस पाइपलाइन और पीएनजी विस्तार परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.
 

Ranchi : रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को गेल इंडिया द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा शामिल हुए. बैठक में शहर में संचालित गैस पाइपलाइन और पीएनजी विस्तार परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

 

बैठक में अधिक से अधिक घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन और परियोजनाओं में तेजी लाने पर चर्चा हुई. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि झारखंड चैंबर और गेल इंडिया के बीच प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी. आगामी 29 मई को होटल एसोसिएशन के सदस्यों और गेल इंडिया अधिकारियों की संयुक्त बैठक भी झारखंड चैंबर के नेतृत्व में आयोजित होगी.

 

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड में कोल बेड मीथेन की पर्याप्त उपलब्धता है, जिसका लाभ राज्य और यहां के उद्योगों को मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि गैस की दरें उद्योगों और उपभोक्ताओं के लिए प्रतिस्पर्धी और किफायती होनी चाहिए.

 

उन्होंने पीएनजी पर झारखंड में लागू 14 प्रतिशत वैट का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना था कि बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों में वैट दर कम होने से प्रतिस्पर्धात्मक असमानता पैदा हो रही है. ऐसे में उद्योग हित और पीएनजी के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार को वैट दर में कमी पर विचार करना चाहिए.

 

आदित्य मल्होत्रा ने गेल इंडिया से राज्य में कार्य निष्पादन के लिए वेंडरों की संख्या बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कार्यों की गति धीमी है, जिससे उपभोक्ताओं और उद्योगों को समय पर कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने का सुझाव भी दिया. बैठक में चैंबर की उप समिति के चेयरमैन जसविंदर सिंह और सदस्य अजय भंडारी भी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही