Search

 
 
 

Ramgarh News: बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बकरीद त्योहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रजरप्पा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, चितरपुर सीआई पवन कुमार, दुलमी सीआई रविंद्र कुमार, बीससूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह शामिल हुए.
 
  • -शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं बकरीद का त्योहार: थाना प्रभारी
  • -अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Ramgarh: बकरीद त्योहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रजरप्पा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, चितरपुर सीआई पवन कुमार, दुलमी सीआई रविंद्र कुमार, बीससूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से 28 मई को बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. 


बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि प्रखंड में अमन-चैन का माहौल बना रहे. सभी मिलकर बकरीद का त्योहार मनाएं. उन्होंने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए की अपील की. साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी से अलग-अलग क्षेत्र की स्थितियों की जानकारी ली गई.

 

बैठक का संचालन चंद्रशेखर पटवा ने किया. मौके पर उप प्रमुख अरशद उल्लाह, रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रंजीत महतो, अशोक कुमार, अनिल कुमार सिंह, निरंजन सिंह, सहायक अवर निरीक्षक पीसी मुर्मू के अलावे युगेश महतो, बशीर अंसारी, सुलेमान अंसारी, अयोध्या प्रसाद वर्मा, तारा प्रसाद, ठाकुरदास महतो, दिवाकर नायक, रविंद्र चौधरी, शेर बहादुर शाह, ममता सोनी, जगरनाथ महतो, परवेज आलम, सुदेश महतो, राशिद अनवर सहित कई मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही