Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : कबरीबाद हिंसा में पुलिस पर पथराव व तोड़फोड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

सीसीएल कबरीबाद क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस पर हमला और तोड़फोड़ करने के आरोपी सौरभ कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. वह सीतलपुर का रहने वाला है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य.

Giridih : गिरिडीह जिले के सीसीएल कबरीबाद क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस पर हमला और तोड़फोड़ करने के आरोपी सौरभ कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. वह सीतलपुर का रहने वाला है. पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही थी. यह जानकारी एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने प्रेसवार्ता में दी.

 
 
उन्होंने बताया कि सीसीएल कबरीबाद क्षेत्र में क्रशर के पास स्थानीय लोगों और सीसीएल सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद के बाद झड़प में खण्डीहा निवासी दिलीप दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. घटना के बाद मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 110/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीएल कबरीबाद सुरक्षा इंचार्ज गुडगु राम सागर व गार्ड अख्तर रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

 

 

इधर, दिलीप दास की मौत के बाद 6 मई को आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल से शव को स्ट्रेचर पर रखकर शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए कबरीबाद माइंस तक ले गए और पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें तत्कालीन साइबर डीएसपी आबिद खान व नगर थाना के एसआई विक्रम कुमार घायल हो गए थे. उग्र भीड़ ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. मामले में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 112/26 दर्ज किया गया था.

 

छापेमारी में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, एसआई शैलेन्द्र कुमार, विवेक कुमार माथुरी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही