Deoghar News : जसीडीह में आज 5:30 घंटे विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित रहेगी. इसकी जानकारी विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा ने दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को 11 कवि जसीडीह फीडर में एजेंसी की तरफ से एलटी केबल लगाने का काम किया जाएगा.
इसके कारण फिगर क्षेत्र के सिमरिया धर्मपुर आदर्श नगर सिनेमा हॉल रोड हनुमान नगर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित रहेंगे. उन्होंने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से विद्युत से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने का अनुरोध किया है

