Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में बायो-वेस्ट के लिए इंसुलेटर नहीं, परिसर में फैल रही दुर्गंध

देवघर सदर अस्पताल से बायो मेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण नहीं हो रहा है. अस्पताल परिसर से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंका जा रहा है. जिससे दुर्गंध फैल रही है. इस दुर्गंध के चलते आसपास के लोग और मरीज परेशान है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar: देवघर सदर अस्पताल से बायो मेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण नहीं हो रहा है. अस्पताल परिसर से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंका जा रहा है. जिससे दुर्गंध फैल रही है. इस दुर्गंध के चलते आसपास के लोग और मरीज परेशान है. कचरे के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जो संक्रमण के खतरे को बढ़ा रहा है.


बीते कई दिनों से इस अस्पताल में खुले में ही बायो मेडिकल वेस्ट फेंका गया है. जिससे दुर्गंध फैल रही है, जहां पर मेडिकल कचरे का फेंका जा रहा है उससे कुछ दूरी पर मरीजों के परिजन के बैठने के लिए प्रतीक्षालय है. खुले में फेंके गए कचरे के दुर्गंध के चलते लोगों का बैठना मुश्किल हो गया है. मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए निर्धारित मानक का पालन नहीं हो रहा है.

 

बायो वेस्ट मटेरियल के ढेर में मुंह मारते पशु, कचरा इधर-उधर फैला देते हैं इस कारण अस्पताल में आमजन को काफी परेशानी हो रही है. दूसरी तरफ कचरा चुनने वाले बच्चे भी यहां पर कचरा उठाते हैं.


जानकार बताते हैं कि बाय वेस्ट सामग्री के कारण कभी भी किसी को हानि पहुंच सकती है. डॉक्टर खुद मानते हैं कि अस्पताल में निकलने वाले कचरे लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकते है. बावजूद इसके इसे अब तक खुले में फेंका जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही