Search

Ramgarh: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

Ramgarh: जिले के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मारंगमरचा पंचायत स्थित जैबारी शमशान घाट के समीप चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गार्डवाल में सीसीएल डंपिंग से लाये मृत पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी. 


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण स्वीकृत स्थल के बजाय जंगल की दिशा में कराया जा रहा है. जहां न तो आबादी है और न ही लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में निर्माण कार्य की उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है. 


विरोध करने वालों में पीएन सिंह, चंद्रदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सीताराम महतो, चंदन महतो, प्रमोद कुमार सिंह, सूरज बेदिया, जाटो सिंह, सुरेंद्र महतो, दिलीप महतो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. 


उधर, इस बार में ठेकेदार ने बताया कि निर्माण कार्य में स्टीमेट के तहत सिकिदिरी का पत्थर लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कुछ लोग परेशान करते है और पैसे की मांग करते है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//