Palamu: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरटांड़ में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है. चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है.
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया और मनीष कुमार को धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया. मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment