Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: झारखंड सरकार ने नियोजन नीति के नाम पर युवाओं को छला: सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के युवाओं के साथ नियोजन नीति के नाम पर छलावा हुआ है. इस सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है. तृतीय और चतुर्थ वर्गीय नौकरियों पर पहला हक झारखंड के मूलवासी और आदिवासी युवाओं का है.
Advertisement
Advertisement
  • - युवा आजसू का पलामू प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

Latehar: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के युवाओं के साथ नियोजन नीति के नाम पर छलावा हुआ है. इस सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है. तृतीय और चतुर्थ वर्गीय नौकरियों पर पहला हक झारखंड के मूलवासी और आदिवासी युवाओं का है. उन्होंने कहा कि आज सभी विभागों के पदों को बाहरी लोगों को बेचा जा रहा है. दावों और हकीकत के बीच एक बड़ा फासला है.

 

उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति भी बुनियादी सवालों के घेरे में है. हमनें लड़कर झारखण्ड लेनें का काम किया, अब हमारा फर्ज भी बनता है कि इस सोना झारखण्ड को संवारने का कार्य करें. महतो रविवार को लातेहार जिले के चंदवा स्थित लादू बाबु बैंक्वेट हॉल में युवा आजसू पार्टी द्वारा पलामू प्रमंडल स्तरीय युवा सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. 

 

कार्यक्रम में विशिष्ट के रूप में आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत सहित पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों से सैंकड़ो की संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि पलामू प्रमंडल खनिज संपदा से भरा है, लेकिन यहां का युवा रोजगार के लिए महानगरों में पलायन को मजबूर है.  डीएमफटी फंड का सही इस्तेमाल कर हर जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर और रोजगार सृजन करना होगा. 


उन्होंने निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित करने की मांग की. सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर चर्चा हुई. युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया. मूलभूत विषयों के साथ-साथ यह निर्णय लिया गया कि अगले एक महीने में पलामू प्रमंडल के हर पंचायत में युवा आजसू की कमेटी गठित की जाएगी.


जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजसू पार्टी और केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नीति और सिद्धांतों का हम अभी कार्यकर्ता आत्मसात करते हुए उसका पालन करेंगे. युवा आजसू के टीम को सशक्त बनाएंगे और आगे की लड़ाई को तेज करेंगे. सामाजिक मुद्दों पर आजसू जो ने तय किया है, उसे जमीनी स्तर पर जल्द से जल्द उतारा जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही