Search

 
 
 

Gomoh News: गोमो में प्रेमी की रिहाई को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

धनबाद जिले के गोमो में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छोड़ने की मांग करने लगी. घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
 

Dhanbad: धनबाद जिले के गोमो में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छोड़ने की मांग करने लगी. घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवती का कहना था कि उसके प्रेमी को पुलिस ने किसी मामले में हिरासत में लिया है. इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया. टावर पर चढ़ी युवती लगातार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करती रही और प्रेमी को रिहा करने की मांग करती रही.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव टीम मौके पर पहुंची. काफी देर तक अधिकारियों ने युवती को समझाने का प्रयास किया. लोगों ने भी उसे नीचे उतरने की अपील की. लंबे समय तक चले समझाइश और मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

 

इस दौरान इलाके में तनाव जैसी स्थिति बनी रही और सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही. पुलिस ने युवती को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही उसके प्रेमी को हिरासत में लेने के मामले की भी जांच की जा रही है. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा गोमो और आसपास के इलाकों में बनी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही