Search

 
 
 

Jharkhand News: कांग्रेस में संगठन मजबूती की पहल, जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में विभाग एवं फ्रंटल संगठनों के लिए नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. नई टीम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला, युवा और छात्र वर्ग से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से काम करेगी.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में विभाग एवं फ्रंटल संगठनों के लिए नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. नई टीम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला, युवा और छात्र वर्ग से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से काम करेगी. इसके अलावा राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, किसान कांग्रेस, मछुआरा कांग्रेस तथा कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस से संबंधित गतिविधियों को भी मजबूती दी जाएगी.

 

संताल परगना मंडल में देवघर के लिए अवधेश प्रजापति, दुमका के लिए मुकुंद दास, जामताड़ा के लिए मनोज पासवान, साहिबगंज के लिए प्रो. बिंदु मंडल और पाकुड़ के लिए उदय लखमानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

उत्तरी छोटानागपुर मंडल में गिरीडीह के लिए अमर यादव, कोडरमा के लिए ईश्वर आनंद, हजारीबाग के लिए सुनील सिंह, चतरा के लिए संजय गुप्ता, रामगढ़ के लिए तापस चटर्जी, बोकारो के लिए शैलेंद्र कुमार यादव और धनबाद के लिए मुख्तार खान को प्रभारी बनाया गया है.

 

दक्षिणी छोटानागपुर मंडल में रांची शहरी के लिए ज्योति सिंह मथारू, रांची ग्रामीण के लिए राकेश सिन्हा, लोहरदगा के लिए बलजीत सिंह बेदी, गुमला के लिए गीताश्री उरांव, खूंटी के लिए पीटर मुंडू और सिमडेगा के लिए बॉबी भगत को जिम्मेदारी दी गई है.

 

पलामू मंडल में पलामू के लिए रामदेव यादव, गढ़वा के लिए बद्दी राम और लातेहार के लिए सत्यनारायण सिंह को नियुक्त किया गया है. वहीं कोल्हान मंडल में पूर्वी सिंहभूम के लिए अमर सिंह, पश्चिमी सिंहभूम के लिए परितोष सिंह और सरायकेला-खरसावां के लिए सुरेश धारी को प्रभारी बनाया गया है. सभी जिला प्रभारी विभाग एवं फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे. उन्हें पीसीसी के प्रभारी उपाध्यक्षों का मार्गदर्शन और महासचिवों का सहयोग मिलेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही