Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News: गौ-तस्करी में 3 गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी, 21 पशु बरामद

पलामू पुलिस ने अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से 21 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Palamu: पलामू पुलिस ने अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से 21 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिला निवासी जितेंद्र कुमार के आवेदन पर लेस्लीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया है.

 

आरोपी लामीपतरा बाजार से 21 गाय, बैल और बछड़ों को अवैध तरीके से हांककर सतबरवा की ओर ले जा रहे थे. गुप्त सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पशुओं को बरामद किया और मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

 

गिरफ्तार आरोपियों में सुदामा सिंह (60 वर्ष), दुखी राम (65 वर्ष) और रेयाज अंसारी (35 वर्ष) शामिल हैं. तीनों लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं. वहीं मामले में नामजद आरोपी इस्तेखार अंसारी फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही