Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: गिरिडीह में युवती के शव के साथ आरोपी युवक ने निभाई शादी की रस्म

गिरिडीह जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद घटनाक्रम ने सनसनी फैला दी. युवती की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक ने अंतिम संस्कार से पहले उसकी मांग में सिंदूर भरकर प्रतीकात्मक विवाह की रस्में निभाईं.
Advertisement
Advertisement

Giridih: गिरिडीह जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद घटनाक्रम ने सनसनी फैला दी. युवती की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक ने अंतिम संस्कार से पहले उसकी मांग में सिंदूर भरकर प्रतीकात्मक विवाह की रस्में निभाईं. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती की शादी कुछ महीने पहले दोनों परिवारों की सहमति से तय हुई थी. सगाई के बाद युवती अपने होने वाले पति के साथ उसके घर में रह रही थी. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजनों को सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

 

युवती के पिता ने मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को युवक के घर में रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई. पिता ने आरोप लगाया कि शादी से बचने के लिए युवती पर दबाव बनाया गया, जिसके कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया.

 

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई, जब दोनों परिवारों ने शव लेने से इनकार कर दिया. हालात को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने संरक्षण में रखा और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

 

बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव को गांव लाया गया. इसी दौरान युवती के परिजनों की मांग पर आरोपी युवक को भी पुलिस सुरक्षा में वहां लाया गया. बताया जाता है कि युवक ने शव की मांग में सिंदूर भरा और अंतिम संस्कार से पहले शादी से जुड़ी कुछ रस्में निभाईं. यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

 

पुलिस ने युवती की मौत के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही