Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : गम्हरिया ब्लॉक परिसर में युवकों का शराब पार्टी, मना करने पर CO से धक्का-मुक्की

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया ब्लॉक परिसर में उस समय हड़कंप मच गया. जब सरकारी कार्यालय परिसर में खुलेआम कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे.  युवकों ने शराब पार्टी से मना करने पर अंचलाधिकारी और उनके सुरक्षाकर्मी के बदसलूकी की.
Advertisement
Advertisement

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया ब्लॉक परिसर में उस समय हड़कंप मच गया. जब सरकारी कार्यालय परिसर में खुलेआम कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे.  युवकों ने शराब पार्टी से मना करने पर अंचलाधिकारी और उनके सुरक्षाकर्मी के बदसलूकी की. घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी परिसरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

जानकारी के अनुसार ब्लॉक परिसर में 2 कार गाड़ी नंबर (JH05CL0955),  गाड़ी नंबर (JH05DM0901) और एक बाइक (JH05DJ1832) खड़ी कर चार युवक शराब पी रहे थे. उसी दौरान गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार लैंप्स कार्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान उनकी नजर परिसर में खड़े वाहनों और वहां शराब पार्टी कर रहे युवकों पर पड़ी.

 

सीओ ने जब युवकों को सरकारी परिसर में शराब पीने से मना किया और उनसे पूछताछ शुरू की, तो नशे में धुत युवकों ने उल्टा अंचल अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया. आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज के साथ धक्का-मुक्की भी की.

 

स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान कल्याण कुमार प्रधान के रूप में हुई है. उसे बाद में आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि घटना के दौरान बाकी तीन युवक मौके से फरार हो गए.

 

मामले में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. सूत्रों के मुताबिक गम्हरिया ब्लॉक परिसर स्थित एक सरकारी भवन पर लंबे समय से अवैध कब्जा है. चर्चा है कि कब्जाधारियों से जुड़े लोगों द्वारा ही परिसर में युवकों को बुलाकर शराब पार्टी कराई जा रही थी. घटना के बाद गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए कुछ कथित सफेदपोश लोगों की थाना में सक्रियता बढ़ने की भी चर्चा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही