Search

 
 
 

Deoghar News : अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा कारोबारी के खिलाफ बडी कार्रवाई की है.  सारठ थाना क्षेत्र के करहैया गांव में छापेमारी कर तस्कर गिरोह के एक सदस्य को एक किलो 16 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनारायठाढी थाना क्षेत्र के जरकावन गांव निवासी अरुण मंडल ( 41 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Deoghar :  देवघर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा कारोबारी के खिलाफ बडी कार्रवाई की है.  सारठ थाना क्षेत्र के करहैया गांव में छापेमारी कर तस्कर गिरोह के एक सदस्य को एक किलो 16 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनारायठाढी थाना क्षेत्र के जरकावन गांव निवासी अरुण मंडल ( 41 वर्षीय) के रूप में हुई है. 

 

 

सारठ डीएसपी मुजीबुर रहमान ने प्रेस वार्ता में बताया कि अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. साथ ही नशा कारोबारियों की धर पकड़ भी की जा रही है. इसी कड़ी में गुप्त सूचना पर सारठ सीओ के नेतृत्व में सारठ थाना प्रभारी करहैया गांव पहुंचे और एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से गांजा के साथ एक मोटरसाइकिल और एक फोन को भी जब्त किया है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही