Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

12 लाख तक आमदनी वाले 15 छात्रों को झारखंड सरकार देगी मुफ्त पायलट ट्रेनिंग

Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड के 15 स्थायी निवासियों को मुफ्त कॉमर्शियल पायलट का ट्रेनिंग देगी. मुफ्त ट्रेनिंग के लिए परिवार की वार्षिक आमदनी अधिकतम 12 लाख रुपये निर्धारित की गयी है. वर्ष 2023 में सरकार ने 30 में से 15 छात्रों को मुफ्त पायलट ट्रेनिंग देने का फैसला किया था. लेकिन इसके लिए नीति निर्धारित नहीं किया गया था. सरकार ने दो साल बाद इससे संबंधित नीति निर्धारित की है.

 

राज्य सरकार ने नवंबर 2023 में दुमका हवाई अड्डा स्थित Commercial  Pilot’s License With Multi Engine Rating Training Academy में 30 छात्रों के प्रशिक्षण देने के लिए संकल्प जारी किया था. इसमें से 15 छात्रों को मुफ्त ट्रेनिंग देने की योजना थी. सरकार ने इसे लागू करने के लिए निर्धारित कर दी साथ ही दोनों श्रेणी के छात्रों की चयन प्रक्रिया भी निर्धारित की है. 


साथ ही मुफ्त ट्रेनिंग पाने वाले 15 छात्रों में आरक्षण का प्रावधान भी किया है. मुफ्त कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) द्वारा छात्रों का चयन किया जायेगा. पूरी फीस देकर कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग पाने वालों का चयन झारखंड फ्लाईंग इंस्टीट्यूट द्वारा किया जायेगा.


मुफ्त ट्रेनिंग पाने के लिए निर्धारित शर्तें


1-    झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए.


2-     पारिवारिक आमदनी 12 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए.


3-    ट्रेनिंग के लिए चयन JCECEB द्वारा लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा. परीक्षा 10+2 स्तर का होगा. लिखित परीक्षा का समय 2घंटा 15 मिनट होगा.


4-    लिखित परीक्षा के बाद 50 नंबर का Psychometric और Pilot Aptitude Test लिया जायेगा. यह Qualifying  होगा. इसके बाद 50 नंबर का इंटरव्यू होगा. परीक्षा सहित अन्य का कुल 350 अंक होगा


5-    सामान्य वर्ग का न्यूनतम Qualifying Marks, 50 % होगा. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 % की छूट होगी.

 

परीक्षा के विषय सवाल व अंकों का ब्योरा

विषय सवाल नंबर
General English 50 100
Mathematics 25 50
Physics 25 50
Reasoning 25 50
Current Affairs 25 50


 मुफ्त ट्रेनिंग में आरक्षण का ब्योरा        
        
 

वर्ग सीट
अनारक्षित 07
आर्थिक रूप से कमजोर 01
अनुसूचित जनजाति 04
अनुसूचित जनजाति 01
पिछड़ा वर्ग-1 01
पिछड़ा वर्ग-1 01

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.         

     
   
     
    
    
    
         
             

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही