Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक फ्लिपकार्ट, अमेज़न, गूगल पे, फोनपे और एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर फर्जी कॉल कर लोगों को झांसे में ले रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस.

Deoghar : देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाभ चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सीनियर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के मार्गदर्शन में 20 मई को की गई. यह गिरोह फर्जी कस्टमर केयर व बैंक अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी कर रहा था.

 


पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक फ्लिपकार्ट, अमेज़न, गूगल पे, फोनपे और एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर फर्जी कॉल कर लोगों को झांसे में ले रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवकों में मोहन दास व सूरज कुमार यादव शामिल हैं इनके पास से तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक प्रतिबिंबित सिम बरामद किया गया है. छापेमारी में देवघर साइबर थाना, सारवां, देवीपुर व चितरा थाना की पुलिस टीम शामिल थी. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही