Deoghar : श्रावणी मेले में देवघर पुलिस का संवेदनशील चेहरा शनिवार को देखने को मिला. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए पहुंचे एक दिव्यांग श्रद्धालु को शारीरिक असमर्थता के कारण स्वयं जल चढ़ाने में कठिनाई हो रही थी. यह देख ड्यूटी पर पुलिस अधिकारियों व जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी सहायता की. पुलिसकर्मियों ने उसे गोद में लेकर बाबा मंदिर में जलार्पण कराया.
देवघर पुलिस की इस सेवा-भावना और मानवीय पहल की श्रद्धालुओं व वहां मौजूद लोगों ने सराहना की. श्रावणी मेला में पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता कर सेवा और समर्पण का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

