Search

 
 
 

Deoghar News : बाबा मंदिर में पुलिसकर्मी ने महिला श्रद्धालु के खींचे बाल, वीडियो वायरल

बाबा मंदिर में एक शर्मसारस करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला श्रद्धालु जलार्पण करने के बाद वहां कुछ देर के लिए खड़ी दिख रही है. इसी दौरान वहां तैनात देवघर पुलिस बल का एक सिपाही महिला का बाल खींचकर पीछे धकेलता दिख रहा है.
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो.

Deoghar : देवघर श्रावणी मेले के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर विधायक व राज्य के मंत्री तक पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं. सभी को सुलभ, सुरक्षित व सुगम जलार्पण की सुविधा दी जा रही है. जलार्पण अरघा के माध्यम से कराया जा रहा है. ताकि ज्यादा से ज्यादा भक्त बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण कर सकें.

 


इस बीच बाबा मंदिर परिसर में एक शर्मसारस करने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला श्रद्धालु जलार्पण करने के बाद वहां कुछ देर के लिए खड़ी दिख रही है. इसी दौरान वहां तैनात देवघर पुलिस बल का एक सिपाही महिला का बाल खींचकर पीछे धकेलता दिख रहा है. इस पर आम भक्तों ने पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर से दोषी पुलिसकर्मी को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही