Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : श्रावणी मेले की तैयारी, डीसी-एसपी ने बाबा मंदिर का लिया जायजा

डीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement
तैयारियों का जायजा लेते डीसी, एसपी व अन्य.

Deoghar : देवघर जिला प्रशासन ने राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया व एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया. निरीक्षण का उद्देश्य मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं व मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना था.


दोनों अधिकारियों ने शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, फुट ओवरब्रिज, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था व मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता व श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की. जहां कमी मिले उसमें सुधार के निर्देश भी दिए.


डीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. कहा कि बाबा मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. मौके पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार, एसडीपीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही