Search

Deoghar News : देवघर श्रावणी मेले की तैयारी तेज, एसपी ने की समीक्षा बैठक

पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते एसपी प्रवीण पुष्कर.

Deoghar : बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में श्रावणी मेले की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के सुचारू जलार्पण, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व यातायात प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. एसपी प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के सभी एस़डीपीओ, डीएसपी, अंचल निरीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी व मेला कोषांग के प्रभारी मौजूद रहे.


बैठक में मेला क्षेत्र की संपूर्ण व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मेला क्षेत्र में 21 अस्थायी ओपी व 13 अस्थायी यातायात ओपी बनाने का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने पर सहमति बनी. इसके साथ ही पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति, वाहनों का आवंटन, आवासन व्यवस्था, पेयजल, बिजली, शौचालय व मेस जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया.

 


आपात स्थिति से निबटने के लिए एम्बुलेंस सेवा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया. ताकि श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके. मेले के सफल संचालन हेतु विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है, जिनमें आगंतुक कोषांग, कंप्यूटर कोषांग, खाद्य एवं रसद कोषांग, बल प्रतिनियुक्ति कोषांग, सुरक्षा उपकरण कोषांग, वाहन कोषांग, यातायात कोषांग, आकस्मिक कोषांग व अवकाश कोषांग शामिल हैं. सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. एसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//