Search

 
 
 

Deoghar News : श्रावणी मेला की तैयारी, देवघर में भीड़ बढ़ने पर बिहार में ही रोके जाएंगे कांवरिए

बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवरियों की भीड़ बढ़ने की स्थिति में झारखंड में बनाए गए पांच होल्डिंग पॉइंट्स भर जाने पर श्रद्धालुओं को बिहार में ही रोक दिया जाएगा.
 
बैठक में भाग लेते बिहार व झारखंड के पुलिस अधिकारी.
  • इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन की बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन

Deoghar : देवघर श्रावणी मेले की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है. इसी क्रम में इंटर स्टेट ट्रैफिक को-ऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग बिहार के बांका जिले के चांदन में हुई. बैठक में बेलहर एसडीपीओ, देवघर सदर एसडीपीओ व बांका अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर व संबंधित थाना प्रभारी शरीक हुए.

 


बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवरियों की भीड़ बढ़ने की स्थिति में झारखंड में बनाए गए पांच होल्डिंग पॉइंट्स भर जाने पर श्रद्धालुओं को बिहार में ही रोक दिया जाएगा. ताकि भीड़ नियंत्रित की जा सके. वाहन दुर्घटनाओं पर रोक के लिए बिहार की ओर से क्षमता से अधिक कांवरियों को लेकर आने वाले वाहनों बिहार के विभिन्न जिलों में ही रोकने का निर्णय लिया गया. ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही