Search

 
 
 

Deoghar News: आयुष्मान योजना में फर्जी क्लेम का खेल उजागर, 9.25 लाख रुपए के भुगतान पर सवाल

आयुष्मान भारत योजना के तहत देवघर जिले में लाखों रुपये के संदिग्ध क्लेम का मामला सामने आया है. जांच में कई अस्पतालों के दावों पर सवाल खड़े हुए हैं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
 

Deoghar: आयुष्मान भारत योजना के तहत देवघर जिले में लाखों रुपये के संदिग्ध क्लेम का मामला सामने आया है. जांच में कई अस्पतालों के दावों पर सवाल खड़े हुए हैं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.


जानकारी के अनुसार, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (JSHS) की ओर से भेजे गए पत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा कुछ अस्पतालों के क्लेम को फ्रॉड केस के तहत संदिग्ध बताया गया है. जांच के बाद कई मामलों को कन्फर्म फ्रॉड घोषित किया गया.


बताया गया कि जिले में कुल 267 मामलों की जांच की गई, जिनमें सबसे अधिक 228 मामले सदर अस्पताल से जुड़े पाए गए. इन मामलों में करीब 7.99 लाख रुपये का क्लेम किया गया था. वहीं, जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े 35 मामलों में 73,500 रुपये तथा एम्स देवघर से जुड़े चार मामलों में 53 हजार रुपये के क्लेम की जांच की जा रही है.


मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर कार्यकारी निदेशक ने सिविल सर्जन को दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही