Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : पेयजल की शिकायतों का 24 घंटे में समाधान करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई- डीसी

डीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रखंडवार पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल से जुड़ी शिकायतों का 24 घंटे में समाधान करें. इसमें किसी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement
Advertisement
समीक्षा बैठक करते डीसी शशि प्रकाश सिंह.

Deoghar : देवघर जिले में पेयजल को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. डीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रखंडवार पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेयजल से जुड़ी शिकायतों का 24 घंटे में समाधान करें. इसमें किसी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


डीसी ने कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका लाभ जमीनी स्तर पर हर घर तक पहुंचे. अभियंता स्वयं क्षेत्रों का दौरा कर कार्यों की निगरानी करें. कहा कि पेयजल मूलभूत आवश्यकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी चालू जलापूर्ति योजनाओं को नियमित रूप से संचालित रखने और बंद पड़े चापाकलों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया.


प्रत्येक प्रखंड में निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए पिछड़ रहे क्षेत्रों में कार्य की गति तेज करने पर जोर दिया गया. बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. डीसी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संवेदकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

 


उन्होंने ‘जल जीवन मिशन’ और अन्य ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पाया कि कुछ प्रखंडों में कार्य लक्ष्य से पीछे चल रहा है. इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अभियंताओं को साप्ताहिक रिपोर्ट देने और प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया. 


उन्होंने अधिकारियों को कॉल सेंटर के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का लगातार समाधान करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, कार्यपालक अभियंता देवघर और मधुपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही