Search

 
 
 

Lagatar Impact : बराकर नदी में अवैध पत्थर खनन पर छापेमारी, केस दर्ज

माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में नदी क्षेत्र में अवैध खनन की पुष्टि हुई. जांच के दौरान पत्थर तोड़ने के लिए डायनामाइट के इस्तेमाल के स्पष्ट निशान मिले, जिससे यह साबित होता है कि माफिया संगठित तरीके से नदी को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
 
जाच के लिए पहुंच पुलिस व खनन विभाग की टीम.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में बराकर नदी में पत्थर माफिया अंधाधुंध पत्थरों का खनन करा रहे हैं. इस संबंध में लगातार मीडिया ने चार मई के अंक में प्रमुखता से खबर https://lagatar.in/jamtara-news-stone-mafia-active-in-the-district-stones-are-being-broken-indiscriminately-in-barakar-riverhttps://lagatar.in/jamtara-news-stone-mafia-active-in-the-district-stones-are-being-broken-indiscriminately-in-barakar-river प्रकाशित की थी. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और माइनिंग विभाग ने नुरगी इलाके में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. विभाग ने इस मामले में केस भी दर्ज कराया है,.

 

माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में नदी क्षेत्र में अवैध खनन की पुष्टि हुई. जांच के दौरान पत्थर तोड़ने के लिए डायनामाइट के इस्तेमाल के स्पष्ट निशान मिले, जिससे यह साबित होता है कि माफिया संगठित तरीके से नदी को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

 

 

छापेमारी के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 45/26 के तहत मामला दर्ज कराया है. पुलिस  पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.


इधर, स्थानीय लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है. यह मांग भी की है कि अवैध खनन से अब तक राज्य सरकार को कितना राजस्व नुकसान हुआ है, विभाग इसकी पुष्टि करे. अगर पहले ही छापेमारी की गई रहती तो सरकार को हो रहे राजस्व नुकसान पर अंकुश लगाया जा सकता था. अब लोगों ने विभाग से हुए राजस्व नुकसान की पुष्टि की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही