Search

Jamtara News : धरमपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी जमशेदीन उर्फ जमरूदीन अंसारी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी जामताड़ा एसपी को तड़के मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

 

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी शुरू की. इसी दौरान धरमपुर के पास एक काले रंग की पल्सर बाइक (संख्या JH21G 9141) पर सवार एक संदिग्ध युवक दिखा. पुलिस ने रोका, तो वह भागने लगा. पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया.

 


पूछताछ में युवक ने अपना नाम जमशेदीन उर्फ जमरूदीन अंसारी बताया. वह धरमपुर निवासी हारून रशीद का पुत्र है. तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जमशेदीन नारायणपुर थाना कांड संख्या 20/2026 में वांछित था. उसने पूछताछ में गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ साइबर ठगी, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर मामलों में आरोपी है. पुलिस ने उसके खिलाफ नया मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. छापेमारी में एसआई साकेत प्रताप देव, विकास कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//