Search

 
 
 

Deoghar News : बाबा मंदिर में श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा, जलार्पण, भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा पर मंथन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें, ताकि बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar : देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक की. बैठक में बाबा बैद्यनाथ मंदिर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन व सुगम जलार्पण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें, ताकि बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

Uploaded Image

अधिकारियों व कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया

उन्होंने कहा कि बाबा मंदिर की गरिमा बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सहज और सुरक्षित जलार्पण कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मंदिर परिसर में वर्षभर बाह्य अर्घा की व्यवस्था करने व गर्भगृह के भीतर श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर अधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों व प्रबुद्धजनों ने सहमति जताई.

 


पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पदाधिकारियों ने भी मंदिर की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव रखे. डीसी ने सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण, क्लॉक रूम की व्यवस्था, समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई.

 

 बैठक में एसपी प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, बाबा मंदिर के प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार, एसडीपीओ, सरदार पंडा, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, महामंत्री निर्मल झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही